फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे परिधान पहन महिलाओं ने मनाई हरियाली सावन तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सावन तीज पर्व पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों के कार्यक्रमों में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर हरे परिधानों में सावन के गीत गाये और मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही शिव व मां गौरी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। इधर मंदिरों में झूला उत्सव शुरू हो गए है। मोहक फूल बंगला सजाये गए।
विज्ञापन

अग्रसेन भवन सदर में गीतिका अग्रवाल, साधना अग्रवाल, प्रेक्षा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल ने, इधर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सिद्धेश्वर महिला मंडल की दिशा चढ्ढा, रश्मि लोहिया, निशा श्रीवास्तव ने, टीचर्स ग्रुप के कार्यक्रम में अमिता, अनुपमा, ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति के कार्यक्रम में रचना उपाध्याय, मधुरिमा नायक, ममता पचौरी, पंख वूमेन टीचर्स क्लब के कार्यक्रम में दीपिका वार्ष्णेय, रजनी वर्मा ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल शहर के कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, गहोई वैश्य महिला मंडल के कार्यक्रम में प्रभा सरावगी, डा. प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहीं। भारत विकास परिषद रानी झांसी के कार्यक्रम में नीलम सोनी, राजेश साहू क्लब के कार्यक्रम में ममता सिंह हरियाली क्वीन चुनी गई।
विज्ञापन

उधर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सिद्धेश्वर भगवान की सवा लाख बातियों से महाआरती की गई। इस अवसर पर धर्माचार्य हरीओम पाठक, नीना उदैनिया, मनोज पाठक, राजकुमार अमरया, पिंटू माली आदि मौजूद रहे। संवाद
प्राचीन खाती बाबा मंदिर में श्रावण मेला का शुभारंभ
झांसी। प्राचीन देवस्थल खाती बाबा मंदिर में श्रावण मेला का शुभारंभ हुआ। मंदिर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम होंगे। नागपंचमी पर पूजा होगी। मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल होगा। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश कुमार गौतम, अभिषेक कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, सियाराम शरण चतुर्वेदी, जगदीश कुशवाहा, रवि वर्मा, हेमंत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें