झांसी। स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरनमेंट एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन एफियर्स द्वारा लखनऊ स्थित ऑडिटोरियम में कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश भर के नगर निगम व नगर पालिकाओं को शामिल किया गया था। इस मौके पर फीकल स्लज प्लांट के बेहतरीन संचालन पर झांसी नगर निगम ने पहला स्थान हासिल किया है।
बिजौली स्थित फीकल स्लज प्लांट एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्लांट में अब तक तकरीबन 121.5 लाख लीटर फीकल स्लज को ट्रीट किया जा चुका है। प्लांट में सालाना 50 लाख लीटर फीकल स्लज को ट्रीट किया जा रहा है। ट्रीट किए गए स्लज से निकलने वाले पानी को शहर के डिवाइडरों पर लगे पेड़ पौधों की सिंचाई में उपयोग किया जाता है। वहीं प्लांट में प्रतिवर्ष सौ मीट्रिक टन खाद बनाई जा रही है। प्लांट को आईएसओ अवार्ड दिया जा चुका है। फीकल स्लज प्लांट के बेहतरीन संचालन पर निदेशक द्वारा नगर आयुक्त पुलकित गर्ग को सम्मानित किया गया।
झांसी। फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में महानगर के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाली गाद का ट्रीटमेंट कर जैविक खाद बनाई जाती है। इस खाद को पेड़ों अथवा खेतों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।