फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बीड़ी बनाकर पैसे कमाते, सब्जी न लाकर दारू पी लेते हैं', शराब की दुकान हटाने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Mar 2025 03:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में शराब की दुकान हटाने के लिए नगर की महिला व पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि इस दुकान के रहने से यहां पर शराबियों का जमावड़ा रहेगा।
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीन सब्जी मंडी के पास नंबर एक शराब की दुकान हटाने के लिए नगर की महिला व पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि इस दुकान के रहने से यहां पर शराबियों का जमावड़ा रहेगा। यहां से नवी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए महिलाएं भी जाती हैं, इसलिए इस दुकान के रहने से शराबी अभद्र भाषा का प्रयोग करेंगे और गंदी गालियां देंगे, जिससे अश्लीलता का अंदेशा रहेगा। 

विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यहां की अधिकांश महिलाएं बीड़ी बनाती हैं, वह मुश्किल से 50-100 रुपये की बीड़ी बना पाती हैं। तमाम लोग सब्जी खरीदने जाते हैं तो वह सब्जी न लाकर दारू पी लेते हैं। इससे घर परिवार भी बिगड़ रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक तारीख के बाद यहां दुकान चालू हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रदर्शन होगा।

गौरतलब है कि शराब की दुकानों का ठेका हो चुका है। यहां नवीन सब्जी मंडी के पास नंबर एक की दुकान का भी ठेका होना बताया जा रहा है, जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस संबंध में एक ज्ञापन चौकी प्रभारी को दिया गया तथा उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी ज्ञापन देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें