woman son corona positive carrier
झांसी। महानगर की 59 वर्षीय महिला में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया था कि आखिर महिला में संक्रमण पहुंचा कैसे? लेकिन, महिला के पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आशंका जताई जा रही है कि संक्रमण पुत्र के जरिये महिला और उसके जेठ तक पहुंचा। अब युवक के दोस्तों व संपर्क में आए अन्य लोगों को तेजी से एकांतवास में भेजा जा रहा है।
जिले की पहली कोरोना मरीज महिला की न तो कोई ट्रेवल हिस्ट्री रही और न ही वो कोई खासी बाहरी लोगों के संपर्क में आई। जोड़ों में दर्द रहने की वजह से उसका ज्यादातर वक्त घर में ही बीतता था। ऐसे में वो कैसे संक्रमित हुई, ये पहली बना हुआ था। लेकिन, अब उसके पुत्र और जेठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेठ भी वृद्ध है, उसका भी बहुत ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं है।
इन परिस्थितियों में माना जा रहा है कि महिला के पुत्र के जरिये उस तक कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंचा। आसपास के लोगों के अनुसार महिला के पुत्र तीन - चार दिन लगातार दिल्ली से आए मजदूरों के संपर्क में आया था। ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि किसी संक्रमित मजदूर के संपर्क में आने से वो संक्रमित हुआ और उससे उसकी मां व ताऊ। युवक के दोस्तों व उन सभी लोगों को खंगाला जा रहा है, जिनके वो संपर्क में आया। सभी को एकांतवास में भेजा रहा है।