फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीर्थयात्रा कर लौट रही महिला की सचखंड एक्सप्रेस में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तीर्थयात्रा कर नांदेड़ से जत्थे के साथ अमृतसर लौट रही महिला की बृहस्पतिवार की सुबह सचखंड एक्सप्रेस में मौत हो गई। महिला के शव को झांसी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारण जिले के ग्राम बाहमनीवाला निवासी स्व. सर्वजीत सिंह की पत्नी बेबी कौर (45) गांव के 65 लोगों के जत्थे के साथ 18 मार्च को नांदेड स्थित हुजूर साहब गुरुद्वारे के दर्शन करने गई थी। जीजा रेशम सिंह ने बताया कि वहां से वह सभी सचखंड एक्सप्रेस में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दरम्यान रात में बेबी कौर को घबराहट महसूस हुई और चक्कर आने लगे। इसके बाद वह लेट गई थीं। ट्रेन के ललितपुर से आगे निकलने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई। इस पर शव को झांसी स्टेशन पर उतार लिया गया। स्टेशन से जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीजा ने दिल का दौरान पड़ने से महिला की मौत होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

बता दें कि महिला के पति की तकरीबन पंद्रह साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं। महिला कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें