फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: दंपति में बीच सड़क पर विवाद, पत्नी ने की पति की हत्या

Fri, 11 Oct 2019 01:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महरौनी/खितवांस (ललितपुर)। थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम अंडेला के पास शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति की साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के बड़ेभाई की तहरीर पर     पुलिस ने महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम अंडेला, हाल निवासी सिविल लाइन तलैया के पास निवासी देव सिंह (35) पुत्र रबूदे अहिरवार अपनी पत्नी राजकुंवर और दोनों बच्चों मनीष व शिवम के साथ ललितपुर से अपने गांव अंडेला नवरात्र के बाद होने वाले कन्या भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव जाने के लिए वह बस से खितवांस के आगे अंडेला तिराहा पर उतर गए। चारों लोग पैदल गांव जा रहे थे। इसी दौरान महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया और उसने गुस्से में पति को धक्का दे दिया, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। उसके सिर में चोटें आ गईं। इसके बाद महिला ने आवेश में आकर पति की मारपीट शुरू कर दी और फिर साड़ी के पल्लू से उसका गला घोंट दिया। इससे उसके पति देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान राहगीरों ने रोकना चाहा तो महिला ने उन्हें भी धमका दिया। इससे कोई भी उसके नजदीक नहीं गया।
जानकारी मिलने पर खितवांस चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, सीओ महरौनी श्याम नारायण सिंह, महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी महिला होने के चलते महिला पुलिस को भी बुला लिया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते थे और रात में भी शराब के नशे में काफी मारपीट की थी। इसके बाद वह बच्चों को तैयार करके कन्या भोज कराने के लिए गांव आ रही थी तो पति भी साथ में आया और ललितपुर से रास्ते में भी मारपीट करता आ रहा था। बस से उतरने के बाद जब गांव की ओर जा रहे थे तो फिर मारपीट करने लगा, जिससे गुस्से में आकर उसे धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में खून निकल आया, इसके बाद गुस्से में ही साड़ी से गला भी घोंट  दिया। महिला ने बताया कि उसका पति ललितपुर में एक होटल में वेटर का काम करता था। वहीं मृतक के भाई तखत सिंह ने बताया कि उसका भाई देव सिंह शराब के नशे का आदी था और आए दिन पत्नी की मारपीट करता रहता था। वह नशे में अपने भाइयों से भी झगड़ता था।  उसने यह भी बताया कि देव सिंह ने अपनी पत्नी राजकुंवर को दो साल पहले भी काफी मारापीटा था, जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी। उस समय महिला को दो दिन बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में होश आया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई तखत सिंह ने महरौनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे वह अपने पिता रबूदे के साथ कटारे तिराहा खितवांस में था और कुछ सामान लेने लगा। उसी समय उसका भाई देवसिंह, उसकी पत्नी राजकुंवर अपने दो बच्चों के साथ ग्राम अंडेला जा रहे थे। कुछ देर बाद वह भी अपने पिता के साथ गांव जाने लगा। मनोहर महाराज के खेत के सामने रोड पर करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई देव सिंह व उसकी पत्नी राज कुंवर में किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा कर रहे थे और देखते ही देखते उसका भाई देव सिंह सिर के बल रोड पर गिर पड़ा और उसकी पत्नी राजकुंवर ने अपने साड़ी के पल्लू से उसके भाई का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ललकारा तो वह दूर खड़ी हो गई।
 

पति-पत्नी ग्राम अंडेला जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिस पर महिला ने पति को धक्का दिया, जिससे पति को सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें