रक्सा के ग्राम गजगांव में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उसके बेटे पर चाकू से कई वार किए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही महिला को भी पीट दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झांसी के रक्सा थाना इलाके के गजगांव में लूट की घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा के ग्राम ढाण निवासी महिला आरती (38) अपने पुत्र मनीष राजपूत (20) के साथ अपने मायके बबीना के बैदोरा जा रही थी। इस दौरान रक्सा के ग्राम गजगांव में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
उसके बेटे पर चाकू से कई वार किए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही महिला को भी पीट दिया। दहशत दिखाकर बदमाश पुत्र की जेब से 4500 रुपये तथा मां के गले का मंगलसूत्र व कान की झुमकी लूट ले गए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।