फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की हिफाजत के लिए तैयार हो गई महिला पुलिस

विज्ञापन
मनचलों की कमर तोड़ने को तैयार
विज्ञापन
झांसी। महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए एक और पुलिस का दस्ता तैयार होने जा रहा है। 16 दिसंबर के बाद 227 महिला रिक्रूट पुलिस का हिस्सा बन जाएंगी। सभी ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्होंने खाकी धारण की है।
विज्ञापन

महिला रिक्रूट का कहना है कि वह मनचलों की कमर तोड़कर रख देंगी। एक-एक सीटी का जवाब वह मनचलों को सलाखों के पीछे भेजकर लेगीं। उनकी खैर लेने व उनको जवाब देने के लिए एंटी रोमियो टीम में ड्यूटी करेगीं। पुलिस लाइन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, चित्रकूट व महोबा की 227 महिला रिक्रूट की ट्रेनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी रिक्रूट अलग-अलग बैचों में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। 16 दिसंबर को सभी की पासिंग आउट परेड होगी। जिसके चलते सभी में उत्साह नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान अधिकांश महिला रिक्रूट ने अपनी बात सामने रखी।
उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और पढ़ाई के बाद आज यह मुकाम हासिल होने जा रहा है। वह पुलिस में भर्ती होकर कॉलेज जाते समय छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखांएगीं।
विज्ञापन

इनडोर व आउटडोर परीक्षा में दिखाया दमखम
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के दौरान आयोजित परीक्षा में सभी 227 रिक्रूट ने अपना दमखम दिखाया है। इनडोर व आउटडोर परीक्षा भी सभी ने पास कर ली है। अब 16 दिसंबर को सभी को प्रमाण पत्र भी मिलेगा। पुलिस लाइन में चल रही ट्रेनिंग के दौरान सभी में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

कमजोर नहीं हैं लड़कियां
आज के समय में लड़कियां किसी सेे कमजोर नहीं हैं। मैं महिलाओें की सुरक्षा के लिए ही ड्यूटी करूंगी। शपथ लेते हुए मेरा पहला लक्ष्य यही होगा।
माद्री तोमर, जालौन
मेहनत के बाद पाया मुकाम
मेरी इस कड़ी मेहनत के पीछे परिजनोें का पूरा श्रेय है। थाने पर आने वालीं महिलाओं का मैं पूरा ध्यान रखेगीं, एक महिला का दर्द मैं समझती हूं।
सिम्पल कसाना, गाजियाबाद
छात्राओं को दूंगी मोबाइल नंबर
ड्यूटी के दौरान मैं इलाके के कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं को अपना मोबाइल नंबर भी दूंगी। जरूरत पड़ने वह किसी भी समय उनकी मदद को तैयार रहूंगी।
अलका, मुजफ्फरनगर
महिलाओं को जागरूक करूंगी
स्कूलों व कॉलेजोें में पहुंचकर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करूंगी। इसके लिए साथी महिला पुलिसकर्मियों की भी मदद लूंगी।
शिवानी रघुवंशी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें