फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरा पति और उसके दो दोस्त हैं जिम्मेदार', 1.35 मिनट के वीडियो में बयां किया दर्द; महिला ने दी जान

Mon, 17 Mar 2025 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक महिला ने 1.35 मिनट का वीडियो बनाकर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित महिला ने वीडियो में अपना दर्द बयां किया। महिला की लाश बल्लमपुर क्रॉसिंग से बरामद हुई है।
विज्ञापन
महिला ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर के बल्लमपुर निवासी विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जान देने से पहले उसने करीब 1.35 मिनट लंबा वीडियो बनाया। वीडियो में अपनी व्यथा सुनाते हुए सुसाइड के पीछे पति समेत उसके दो दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


अपनी मौत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। रविवार देर-रात प्रेमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुर्जरा गांव की रहने वाली संध्या यादव (26) पत्नी बलवीर की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। 

संध्या के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। अक्सर दोनों में विवाद होता था। बलवीर अक्सर ही बिना बताए घर से गायब रहता था। इससे संध्या परेशान रहती थी। 
विज्ञापन


आजिज आकर संध्या ने शनिवार को वीडियो बनाया। करीब 1.35 मिनट लंबे वीडियो में संध्या अपनी परेशानी बताते हुए कह रही है कि पति ने उसे परेशान किया। उसके दो दोस्त भी उसका साथ देते थे। परेशान होकर वह यह आत्मघाती कदम उठा रही है। 
 

रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर के पास से जा रही रेलवे लाइन के पास जा पहुंची। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें