एक दिन पहले ही पत्नी को छोड़ा था मायके
मूल रूप से मोंठ के सेरसा गांव निवासी पारस सिंह (31) पुत्र हाकिम पत्नी एवं दो बच्चों के साथ बिजौली में किराये के मकान में रहता था। यहां वह फैक्टरी में काम करता था। पड़ोसियों के मुताबिक दो दिन पहले पारस ने पत्नी एवं बच्चों को उनके मायके छोड़ आया।
आत्महत्या की वजह मालूम नहीं: थाना प्रभारी सरित मिश्रा
पड़ोसियों का कहना है कि सोमवार शाम के बाद वह बाहर नहीं दिखा। पड़ोस में रहने वाला दोस्त जब उसके घर पहुंचा तब अंदर के कमरे में पारस का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर वह चीख उठा। आसपास के लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी सरित मिश्रा के मुताबिक अभी युवक के आत्महत्या की वजह मालूम नहीं चल सकी है। परिजनों को यहां बुलाया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।