एरच। कैंसर से जूझ रही एक महिला ने रविवार को बेतवा नदी के पूल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का कहना है पिछले एक साल से वह बीमार थी।
कस्बे के मुहल्ला कुर्मियाना की रहने वाली लक्ष्मी देवी (45) उर्फ गुड्डन पत्नी तंज सिंह प्रजापति पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थी। हालांकि इलाज चल रहा था लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परिवार वालों का कहना है कि वह कैंसर को लेकर हमेशा तनाव में रहती थी। घर वालों ने बताया कि रविवार को उसका पति तेज सिंह व उसका पुत्र मजदूरी करने के लिए चले गए। घर पर लक्ष्मीदेवी अकेली थी दोपहर मेें लक्ष्मी देवी घर से निकल गई और बेतवा पुल पर पहुंच गई। यहां से नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नदी से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।