फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चों के विवाद में महिला पर कैंची से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा में बच्चों के मामूली विवाद में महिला पर कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को घायल महिला की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

डगरवाहा गांव निवासी मुलायम के मुताबिक 9 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे उसके दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अरबाज, मोहब्बत और हेमा आकर विवाद करने लगे। बच्चों के शिकायत करने पर पत्नी क्रांति पहुंच गई। उसके विरोध करने से आरोपी नाराज हो गए। अरबाज ने उसके चेहरे पर कैंची से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। हेमा और सायना ने घर में आकर उसे धमकाया।
विज्ञापन

रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें