मऊरानीपुर। ग्राम भदरवारा में कूड़ा डालने को लेकर चार लोगों ने महिला की लाठी-डंडा से मारपीट कर दी। बचाने आई सास की भी मारपीट कर दी। सविता पत्नी राघवेंद्र अहिरवार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सुबह आठ बजे घर के दरवाजे की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी रामा पत्नी मनोहर लाल, अजीत पुत्र मनोहरलाल, नृपेंद्र पुत्र मनोहरलाल निवासीगण ग्राम भदरवारा कचरा डालने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
मना करने पर लाठी-डंडा से मारपीट कर दी। चिल्लाने पर सास मानकुंवर बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट कर दी एवं जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद