फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन है नहीं फिर भी भेज दिया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बिजली का कनेक्शन नहीं है। लेकिन इसके बाद भी बिजली विभाग उनको बिल भेज रहा है। शिक्षा विभाग ने अब ऐसे स्कूलों की सूची बनवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बड़ागांव ब्लॉक में रनगुवां गांव में प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल विद्यालय स्थित हैं। अब दोनों विद्यालयों को सम्मिलित कर दिया गया है। यहां पर प्राधानाध्यापक के पद पर जितेंद्र दीक्षित कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग से उनको जानकारी हुई कि उनके विद्यालय का इस बार बिजली का बिल बहुत अधिक आया है। इस पर वे शिक्षा विभाग पहुंच गए और अपने उच्च अधिकारियों को उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में तो बिजली का कनेक्शन ही नहीं लगा है। विद्यालय के आसपास कोई बिजली का खंभा तक नहीं है। उन्होंने पूर्व के प्रधानाध्यापक से भी जानकारी की तो उनका भी यही कहना था। कई और विद्यालयों की भी इसी तरह की शिकायतें आ रहीं हैं। शिक्षा अधिकारियों ने अब ऐसे सरकारी विद्यालयों की सूची तैयार करने को कहा है, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं है और बिजली बिल आ रहे हैं। ताकि बिजली विभाग को अवगत कराया जा सके। वहीं, इस संबंध में जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) से पूछा गया तो उन्हाेंने बताया कि ऐसा हो नहीं सकता कि कनेक्शन न लगा हो। केबल चोरी हो सकती है, जिसकी शिकायत न की गई हो। वैसे अगर इस तरह की कोई शिकायत आएगी तो उसकी जांच करवा लेंगे। शिक्षा विभाग पर अभी 11 करोड़ का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें