फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से दो जगह आग लगने से हजारों का सामान जला

विज्ञापन
आग - फोटो : ??
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को सिलेंडर लीक होने से कोतवाली क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट और रक्सा थाना क्षेत्र के सुजवाहा तिराहे के पास घर में आग लग गई। इससे हजारों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट निवासी बालकिशन गुप्ता घर पर ही प्रोवीजन स्टोर की दुकान खोले हैं। बृहस्पतिवार की शाम रसोई घर में उनकी पत्नी खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। परिजन भागकर घर से बाहर आ गए। परिजनों के शोर मचाने पर मुहल्ले वाले एकत्र हो गए। अफरा- तफरी की स्थिति बन गई। ओरछा गेट चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। घर से बाहर सिलेंडर को निकाला गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखा फ्रीजर, अलामारी व घर का अन्य सामान जल गया।
इधर, रक्सा थाना क्षेत्र के सुजवाहा तिराहे के पास मजदूर सुरेंद्र अहिरवार पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर सुरेंद्र की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी रेग्यूलेटर लीक होने से आग लग गई। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र के भाई मौके पर आ गए। बाद में सभी के प्रयास से आग को बुझा लिया गया। हालांकि, तब तक टीवी, पलंग, बच्चों की स्कूल ड्रैस, गेहूं आदि गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें