फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना व्यवधान, टॉकीजों में बजा राष्ट्रगान

Mon, 05 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rasty ghan, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
जन-जन में राष्ट्र भावना विकसित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के टॉकीजों में फिल्म का शो शुरू होने से पहले दिए गए राष्ट्रगान बजाने के आदेश का पालन बिना किसी व्यवधान के शुरू हो चुका है। रोज की तरह रविवार को भी जब शहर की टॉकीजों में शो शुरू होने से पहले राष्ट्रगान की धुन बजा तो दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए। कुछ उत्साही युवकों ने राष्ट्रगान खत्म होने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाकर अपना देश प्रेम जताया। टॉकीज प्रबंधकों ने राष्ट्रगान बजाने के लिए पहले से प्रबंध कर लिए थे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन पहले आदेश जारी करते हुए कहा था कि देश की हर टाकीज में सिनेमा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान होगा। इस दौरान स्क्रीन पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाया जाएगा और चारों तरफ के दरवाजे बंद होंगे। इससे लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रवाद का भाव प्रबल होगा। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान के व्यवसायिक इस्तेमाल और नाट्य रूपांतरण भी रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का शहर के सिनेमा घरों में पालन शुरू हो गया है।

खिलौना टाकीज के प्रबंधक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान का आदेश दिया था, उसके दूसरे ही दिन से उनके टाकीज में हर शो से पहले राष्ट्रगान हो रहा है। इस दौरान स्क्रीन पर लहराता राष्ट्र ध्वज होता है और दर्शक सम्मान में खड़े होते हैं। राष्ट्रगान के समय हाल के सभी दरवाजों को बंद कर दिया जाता है, ताकि ध्वज के सम्मान में खड़े लोगों को किसी तरह का व्यवधान नहीं हो।
विज्ञापन

इलाइट टाकीज के कर्मी आलम ने बताया कि शुक्रवार से उनके भी यहां हर शो से पहले राष्ट्रीय गान हो रहा है। दर्शक सम्मान में खड़े होते हैं, इस दौरान हाल के सभी दरवाजों को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें