फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पत्नी के सुसाइड के बाद पति ने भी फंदा लगाकर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

Sat, 21 Feb 2026 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों ने बताया कि मनोज वंदना के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं आया। शाम से लापता हो गया। वंदना का अंतिम संस्कार बेटे को करना पड़ा। शुक्रवार सुबह ग्रीन होम सिटी के पास झाड़ियों में लगे पेड़ में उसका शव लटका मिला। 
विज्ञापन
पत्नी के सुसाइड के बाद पति ने भी दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के पुनावली कला में पत्नी के सुसाइड करने के 24 घंटे के भीतर पति मनोज (38) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। वंदना के पोस्टमार्टम के बाद से मनोज लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव मेडिकल कॉलेज के पीछे ग्रीन होम सिटी के पास झाड़ियों में एक पेड़ से लटका मिला। शव देख आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन



उसकी मौत से दंपती के तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दादा उन तीनों को अपने साथ लेकर ले गए। पुनावली कला गांव निवासी मनोज अहिरवार की 2009 में वंदना (35) से शादी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसे लेकर दंपती में विवाद होता था।
बुधवार रात भी मनोज के शराब पीकर घर आने से उनके बीच विवाद हुआ था। नाराज होकर वंदना ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर लौटने पर मनोज उसकी लाश देखकर बिलखने लगा। शव से लिपटकर अपनी जान देने की बात कहने लगा। पुलिस और परिजनों ने उसे समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वंदना के शव के पोस्टमार्टम के लिए वह मेडिकल कॉलेज गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ परिजन लौट गए। वंदना के अंतिम संस्कार के लिए भी वह नहीं आया। शाम से मनोज लापता हो गया। वंदना का अंतिम संस्कार बेटे देव को करना पड़ा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह ग्रीन होम सिटी के पास झाड़ियों में लगे पेड़ में उसका शव लटका मिला। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में रोना-पिटना मच गया। दंपती के दो पुत्र देव (14), ऋषभ (7) और एक बेटी राधिका (9) है। मनोज के पिता गांव में रहते हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें