फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की कामना के साथ लिए सात फेरे

Tue, 10 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
samuik smmeln, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को अक्षय तृतीया पर्व पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए। वक्ताओं ने आदर्श विवाह समारोहों को दहेज जैसी कुरीति से लड़ने का अच्छा माध्यम बताया।  
विज्ञापन


बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के तत्वावधान में बस स्टैंड के पास मिथिला गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 33 जोड़ों ने नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल रहीं। अध्यक्षता समिति के सरंक्षक आर पी निरंजन ने की।  विशिष्ट अतिथि एमएलसी रमा निरंजन तथा अखंड भारत एकता मिशन के स्वामी प्रकाशानंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीकाराम पटेल, शिवशंकर पटेल आदि रहे।

कार्यक्रम से पूर्व सुबह समाज के लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रिसाला चुंगी से बारात आयोजन स्थल पर पहुंची। इस मौके पर जानकी प्रसाद, सुरेंद्र प्रकाश, रामकिशन, मीरा, रामस्वरूप पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन डा. बी के निरंजन, राघवेंद्र निरंजन, जितेंद्र पटेल, नीरज आदि ने किया। आभार अवधेश व मधुकर निरंजन ने जताया।
विज्ञापन


श्री मैथिल समाज समिति के तत्वावधान में कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में आदर्श सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार शर्मा व देवेंद्र शर्मा रहे। इस मौके पर आत्माराम, कोमल सिंह झा, बी एम झा, राजाराम झा, रविप्रकाश झा आदि मौजूद रहे।
ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर महेश चंद्र बिदुआ, जयशंकर देवलिया, वीरेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र शर्मा, बांके बिहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।

नवयुवक कुशवाहा समाज के तत्वावधान में ग्वालियर रोड स्थित एक विवाह में आयोजित समारोह में 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थू कक्का ने की। जबकि, बारात को सीताराम कुशवाहा ने रवाना किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा, पार्षद लखन कुशवाहा, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन जुगल किशोर कुशवाहा ने किया।

राजनीतिक दल पार्टी के गुणगान पर हुआ विवाद
बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के सामूहिक विवाह समारोह में उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब मंच पर एक वक्ता ने अपनी राजनीतिक पार्टी का गुणगान शुरू कर दिया। इसका कार्यक्रम अध्यक्ष आर पी निरंजन ने विरोध किया। समाज के अन्य लोग भी विरोध में आ गए।

आर पी निरंजन ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व यह तय हुआ था कि कोई भी किसी राजनीति दल के संबंध में चर्चा नहीं करेगा, परंतु एक वक्ता इस लाइन से अलग हटकर अपनी पार्टी का गुणगान करने लगे।
विज्ञापन

इसका स्वजातीय लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें