झांसी। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा नौवें दिन भी खूब चली। इस दौरान सपाईयों ने सरकार की उपलब्धियों को लोगों को तक पहुंचाया।
समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का सोमवार को नौवें दिन जिला प्रवक्ता शकील खान ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जमील अहमद कुरैशी ने किया। इस दौरान यात्रा कुरैश नगर, कपूर टेकरी, एबट मार्केट, तालपुरा, गल्ला मंडी, सागर गेट, ओरछा गेट होकर रानी महल पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।
वक्ताओं ने कहा कि साइकिल यात्रा का अगली सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाए जाने का अभ्यास है। इस मौके पर जवाहर सिंह यादव, मीरा रायकवार, याकूब, देवीदास, अल्ताफ रिजवी, हनीफ मंसूरी, पप्पे राईन, किरन यादव, चंदन खटीक, विक्रम खटीक आदि उपस्थित रहे। संचालन नीलू बुंदेला ने किया। आभार बंटी खटीक ने व्यक्त किया।
इसी प्रकार रानी लक्ष्मीबाई पार्क में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव दीपमाला कुशवाहा के नेतृत्व में जनसंदेश साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, जय प्रकाश आर्य, राहुल
वहीं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में बड़ागांव ब्लाक में साइकिल रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व विजय यादव बचावली ने किया।
ग्राम भूपनगर, दौन-दुनारा, बचावली, बड़ागांव, दिगारा होते हुए निकाली गई इस साइकिल यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर स्वदेश यादव अठोंदना, बलवंत पारीछा, कालका प्रसाद चेयरमैन, महेंद्र, जसवंत, भगवान सिंह, मनीष दुबे, अनिल साहू, संतराम पेंटर, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
उधर, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा टायर मार्केट, न्यू रोड, सैंयर गेट, कोतवाली, सिंधी चौराहा, सुभाष गंज आदि स्थानों से होकर निकाली गई। इसका शुभारंभ संगठन प्रभारी अजय सूद ने झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उस्मान सिंह, सतनाम सिंह, बशरत, मोहम्मद बशी, आरिफ खान, आदिल खान, सलीम अहमद मंसूरी आदि उपस्थित रहे।