फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पल में छूटा पति का साथ

Wed, 17 Feb 2016 01:04 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में पत्नी के साथ चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  
विज्ञापन


उन्नाव के भौरावा थाना क्षेत्र के ग्राम अडरी खेर निवासी रमेश (32) पुत्र चिरंजीव बंगलूरू में कुल्फी बेचने का काम करता था। सोमवार की रात वह पत्नी रेशमा के साथ बंगलूरू से झांसी आया। मंगलवार की सुबह वह पत्नी के साथ उन्नाव जाने के लिए प्लेटफार्म सात पर खड़ी झांसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में चढ़ रहा था।

उसके हाथों में सामान था। कोच में चढ़ते समय वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर यात्रियों की भीड़ लग गई। आरपीएफ व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर आए रेलवे चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत का पता लगते ही अकेली बीवी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पास ऐसा कोई नहीं था, जो उसे सांत्वना दे सके। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें