फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब

Wed, 25 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
biyr, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद के आंतिया तालाब स्थित रेस्टोरेंट में ग्राहकों को परोसी जाने वाली शराब व बीयर का जखीरा मंगलवार की दोपहर आबकारी व पुलिस टीम ने छापा मारकर बरामद कर लिया है। मौके से एक व्यक्ति को  गिरफ्तार भी किया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आबकारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार त्रिपाठी व राज किशोर पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि आंतिया तालाब के पास स्थित शिवम् रेस्टोरेट के अंदर अवैध तरीके से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। जब उनकी टीम के सदस्यों ने रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर जानकारी की तो पता चला कि न सिर्फ अवैध तरीके से शराब ग्राहकों को दी जा रही है बल्कि वह मध्यप्रदेश की भी है। इस दौरान काफी नकली शराब भी ग्राहकों को दी जा रही है।

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को आबकारी टीम थाना नवाबाद पहुंची, जहां से उनके साथ इलाइट चौकी इंचार्ज लोकेंद्र त्रिपाठी फोर्स लेकर रेस्टोरेंट पहुंच गए। छापा मारने पर रेस्टोरेंट से 40 क्वार्टर रॉयल स्टैग के मध्यप्रदेश के और सात फर्जी होलोग्राम लगे क्वार्टर मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा 48 किंगफिशर बीयर के कैन भी बरामद हुए। इस दौरान पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट से हरीशचंद्र साहू पुत्र राम स्वरूप साहू निवासी तलैया मोहल्ला कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें