फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 71 दुकानें नीलाम, बाकी 11 को

विज्ञापन
sharab - फोटो : demo
विज्ञापन
 ई- लाटरी से शराब की दुकानों की नीलामी हुई। शराब की 71 और भांग की 22 दुकानें नीलाम हो गईं। बाकी दुकानों के लिए ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई। 11 मार्च को दोबारा नीलामी होगी।
विज्ञापन

शराब की दुकानों की पिछले साल से ऑनलाइन नीलामी होने लगी है। पिछली बार की तरह इस बार भी ठेकेदार सुबह से नीलामी के इंतजार में कलेक्ट्रेट में जमा हो गए थे। नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन हुई इस प्रक्रिया में देसी शराब की 56 दुकानों में से 19 दुकानों की लाटरी आई और नीलामी हो गई। इसी तरह से मॉडल शॉप की चार दुकानें थीं, जिसमें से तीन की नीलामी हो गई। विदेशी शराब की 37 दुकानों में से 24 की नीलामी हो गई। बीयर की जिले में 29 दुकानें हैं, जिसमें से 25 की नीलामी हो गई। भांग की 22 दुकानों में से 16 दुकानों की नीलामी हो गई। इस तरह शराब की 126 दुकानों में 71 की नीलामी हो गई।
नीलामी की प्रक्रिया लखनऊ से एनआईसी से हुई। जिला आबकारी अधिकारी गंगाराम ने बताया कि यह पहली नीलामी थी। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हो गई। अब जिन दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी है, उनके लिए 11 मार्च को फिर से प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यदि दूसरी बार में भी कुछ दुकानें बकाया रह जाती हैं तो 25 मार्च को तीसरी बार नीलामी होगी। नीलामी होने के बाद आर्डर लखनऊ से तत्काल जारी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें