फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, रिपोर्ट
विज्ञापन

चिरगांव (झांसी)। दहेज के कारण एक विवाहिता के साथ पति द्वारा आए दिन की जा रही मारपीट से परेशान महिला ने चिरगांव थाने में दहेज संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई है। झांसी के बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले मसलती पुत्र घनश्याम कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी पूनम का विवाह चिरगांव के खजांची का डेरा पर रहने वाले मनोज कुशवाहा के साथ छह साल पहले हुआ था। उस समय उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन पति इससे संतुष्ट नहीं था। वह एक लाख रुपये लाने की मांग कर रहा था। आरोप है कि बीते दिनों पति ने उसको जमकर मारा पीटा तथा घर से निकाल दिया था। पुलिस ने मनोज कुशवाहा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें