फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में डीजे और बैंडबाजा बजाने पर नहीं पढ़ाएंगे निकाह : मुफ्ती साबिर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रविवार को पुलिया नंबर नौ स्थित कादर मैरिज हाल में बैठक कर लोगों से शादियां सादगी से करने की अपील की। लोगों से कहा कि वह अपने बेटों की शादियों में दहेज न लें। शादियों में डीजे, बैंडबाजा और ढोल भी न बजाएं। बरात में डीजे और बैंडबाजा बजने पर निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम में निकाह आसान करने को कहा गया है। शादियों में गैर शरई काम न किए जाएं।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे शहर मौलाना मुफ्ती साबिर अंसारी ने कहा कि मुसलमानों में भी शादियों में दिखावा तेजी से बढ़ रहा है। यह इस्लाम में जायज नहीं है। समाज के गरीब तबके के लोग भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलाम में दहेज का लेन देन गलत करार दिया गया है। अल्लाह के नबी ने कहा था कि निकाह आसान करें। इससे तमाम फैली बुराइयां खत्म हो जाएंगी। हम सब अपने नबी की सुन्नत पर अमल करें। शादियों में डीजे, बैंडबाजा और नाच गाना हराम है। इसलिए इससे पूरी तरह से दूर रहें। उन्होंने कहा कि सभी उलमा ने लोगों से शादियों में फिजूलखर्ची न करने की अपील की है। शादियों में डीजे बजने पर निकाह पढ़ाने से भी मना किया गया है। इसका भी समाज में अच्छा असर हुआ है। तेजी से निकाह भी मस्जिदों में हो रहे हैं। इस मौके पर छोटी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद रिज़वान, हाफिज इमरान, हाफिज नियजुद्दीन, मुफ्ती मोहम्मद मुबारक, मौलाना याकूब, हाफिज जमाल उद्दीन, कारी सलीम, हाफिज अताउल्लाह, मौलाना अब्दुल मुबीन, मौलाना असद के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें