फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होने देंगे जमीन का जबरिया अधिग्रहण : एमएलसी लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बीडा के लिए किसानों की जमीन के जबरिया अधिग्रहण का आरोप लगाते हुए समाजवाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया। उन्होंने किसानों की समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग की।
विज्ञापन




सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल को झांसी भेजा था। शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने यहां पहुंचकर बीडा में शामिल हुए गांवों के किसानों से मिले। उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी के समक्ष किसानों की समस्याएं रखते हुए जबरन अधिग्रहण न किए जाने की मांग की। डीएम ने भरोसा दिलाया कि किसी तरह से किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी। शासन से निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जालौन सांसद नारायण दास अहिरवार, एमएलसी डॉ.मान सिंह यादव, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, विधानसभा अध्यक्ष बबीना अमनदीप समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें