फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार जा सकेगा ‘गलत वोट’

Wed, 08 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुधार जा सकेगा ‘गलत वोट’ - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

ईवीएम का बटन दबाने पर आपका वोट सही प्रत्याशी को मिला अथवा नहीं, यह आपको वीवीपैट मशीन से पता चल जाएगा। यदि वोट किसी पार्टी के प्रत्याशी को डाला और किसी दूसरे प्रत्याशी के नाम की पर्ची निकली तो आप दावा कर सकते हैं। इसकी जांच होगी, यदि जांच सही पाई जाती है तो आपको एक और वोट देने का मौका मिलेगा। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन भी बदली जाएगी। 
झांसी विधानसभा में अबकी बार वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) मशीन का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से मतदाता देख सकेंगे कि उन्होंने किस उम्मीदवार को वोट दिया है। यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। प्रिंटर से निकलने वाली पर्ची सिर्फ सात सेकेंड के लिए ही मतदाता देख सकेंगे कि किसे वोट दिया है। इसके बाद पर्ची बाक्स में गिर जाएगी। यदि मतदाता को लगता है कि उसने जिसे वोट दिया था, उस प्रत्याशी को वोट नहीं पड़ा है, तो वह इसका दावा कर सकेगा। लेकिन, दावा करने से पहले एक घोषणा पत्र भरना होगा। 
विज्ञापन

यदि शिकायत सही पाई जाती है तो पीठासीन मतदान रोक देंगे और ईवीएम, वीवीपैट व कंट्रोल यूनिट मशीन बदलवाई जाएगी। इसके बाद वोटर को दूसरी मशीन में वोट डालने का मौका मिलेगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर करीब 1,500 मतदाता हैं। इसलिए वीवीपैट मशीन में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि उतनी ही पर्चियों का प्रिंट निकले।
विज्ञापन

अदालत में सबूत का काम क रेगी पर्ची
प्रत्येक वीवीपैट मशीन सही काम कर रही है या नहीं, इसके लिए सभी मशीन से मतदान से पहले मॉक पोल कराया जाएगा। यह मॉक पोल पचास वोटों का होगा। इन सभी वोटों की पर्चीं लिफाफे में पैक कर सुरक्षित रखी जाएंगी, ताकि मतगणना को लेकर यदि सवाल उठते हैं व कोई अदालत में याचिका दाखिल करता है तो सबूत के तौर पर यह पर्चियां इस्तेमाल की जा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें