फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा के सिर सवार था खून: पत्नी ने जूते की रैक के पीछे छिपकर बचाई जान, दो गोली मारने के बाद भी न रुका शशांक

Mon, 09 Oct 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शालिनी के हाथ में कोहनी के ऊपर दो गोलियां लगने से वह खून से लथपथ हो गई। गर्भवती पत्नी को घायल देखकर भी दारोगा शशांक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शालिनी का कहना है कि शशांक के फिर फायर झोंकने पर वह हिम्मत करके बाहर की ओर भागी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारोगा पति के सिर पर खून सवार देखकर शालिनी बुरी तरह सहम उठी थी। दारोगा हाथ में रिवाल्वर लेकर गोलियां दाग रहा था लेकिन, शालिनी ने हिम्मत नहीं हारी। हाथ में कोहनी के ऊपर दो गोलियां लगने से वह खून से लथपथ हो गई। गर्भवती पत्नी को घायल देखकर भी दारोगा शशांक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शालिनी का कहना है कि शशांक के फिर फायर झोंकने पर वह हिम्मत करके बाहर की ओर भागी। बाहर जूते का रैक रखा हुआ था। उसकी आड़ लेने की वजह से वह शशांक को नजर नहीं आई। उसी की आड़ लेकर वह पड़ोसी के घर तक पहुंची। वहां पहुंचने के बाद उसकी जान बची। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के लोग भी जुट गए।

विज्ञापन

शालिनी मूल रूप से मऊरानीपुर ब्लॉक के लहचूरा गांव की रहने वाली है। उसके पिता अखिलेंद्र रावत भी पुलिस विभाग में दारोगा हैं। इन दिनों कानपुर देहात में एसपी कार्यालय में उनकी तैनाती है। शालिनी के पिता अखिलेंद्र के मुताबिक दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही विवाद होने लगा था। शशांक मूल रूप से बांदा का रहने वाला है। उसके पिता दया प्रसाद मिश्र भी पुलिस विभाग में दारोगा थे, लेकिन वर्ष 2015 में बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में शशांक की मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुई। ट्रेनिंग से लौटने के बाद वर्ष 2019 से शशांक झांसी के कई थाने एवं चौकियों में तैनात रहे। शालिनी के परिजनों का कहना है शादी के बाद से दहेज के लिए शशांक की मां, उसका भाई अक्सर परेशान करते थे। करीब 30 लाख रुपये दहेज में देने के बाद भी सोने की 50 अंगूठी मांगी जा रहीं थीं। शालिनी के पिता ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उधर, एसएसपी राजेश एस का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें