अंजली को फांसी पर लटका देख उसके बेटे शिवम ने परिजनों को सूचना दी। अंजली को फंदे से उतारकर परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रक्सा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रक्सा निवासी अंजलि का जयराम धानक से बृहस्पतिवार शाम को ड्यूटी पर जाने को लेकर विवाद हो गया था। पति जयराम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो गया लेकिन अंजली उसे जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर दोनों में काफी विवाद हुआ लेकिन, जयराम ड्यूटी चला गया। इससे नाराज होकर अंजलि ने फांसी लगा ली। अंजली को फांसी पर लटका देख उसके बेटे शिवम ने परिजनों को सूचना दी। अंजली को फंदे से उतारकर परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी अंजली के परिजनों को हुई तो पिता सेवकराम अस्पताल पहुंच गए। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई।
हंगामे की सूचना पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने अंजली के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर बबीना बृजेश सिंह का कहना है मायके पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।