फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक साल से देवर और भाभी का अफेयर, भांप नहीं सका हंसराज, इश्क में अंधी पत्नी ने करा दिया प्रेमी से कत्ल

Thu, 26 Feb 2026 03:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दतिया में हुई हंसराज वर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दतिया पुलिस ने पत्नी समेत उसके प्रेमी एवं एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सदर बाजार के भगवंतपुरा निवासी हंसराज वर्मा (38) घर की चाहरदीवारी के भीतर चल रही साजिश को ही नहीं भांप सका जबकि करीब एक साल से उसकी पत्नी देवर के इश्क में अंधी हो गई थी। दोनों ही मिलकर उसके कत्ल की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन


पत्नी के इशारे पर चचेरे छोटे भाई ने बड़े भाई को दतिया में ले जाकर मफरल से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस लोमहर्षक हत्याकांड का खुलासा करते हुए दतिया पुलिस ने पत्नी समेत उसके प्रेमी एवं एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

हत्याकांड का भगवंतपुरा मोहल्ला निवासी हंसराज पुराना ऑयल खरीदता था। परिजनों ने बताया कि करीब 16 साल पहले उसकी शादी सदर बाजार निवासी बबीता से हुई थी। दोनों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। 
विज्ञापन


 

परिजनों का कहना है कि हंसराज का चचेरा भाई हेमंत ग्वालियर में रहता है। कभी-कभी झांसी आता था। पिछले साल होली के मौके पर हंसराज के घर में हुए कार्यक्रम में शामिल होने वह झांसी आया था। इसी दौरान भाभी बबीता से उनकी नजदीकी हो गई। 

दोनों मोबाइल फोन पर बात करने लगे। इसके बाद अक्सर ही हेमंत झांसी बबीता से मिलने आने लगा। सोलह साल लंबे दांपत्य जीवन की परवाह न करके बबीता ने हेमंत के साथ जीने-मरने की कसम खा बैठी लेकिन, पति हंसराज को इसका पता तक नहीं चला। 
 

'आज वह लौटना नहीं चाहिए'
इस दौरान बबीता ने देवर हेमंत के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा देने की खतरनाक साजिश रच डाली। 4 फरवरी को हंसराज के साथ बबीता ग्वालियर गई थी। बबीता ने ही हेमंत को लोकेशन भेजकर मैसेज में लिखा था कि आज वह लौटना नहीं चाहिए। 

 

इसके बाद हेमंत ने उसके साथ शराब पीकर हत्या कर दी। 9 फरवरी को उसके शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद से पुलिस मोबाइल फोन एवं सीडीआर के जरिये सुराग लगाने में जुटी थी। 

 
विज्ञापन

पुलिस ने जब कॉल डिटेल्स निकाली तब बबीता एवं हेमंत के बीच घंटों की बातचीत का पता चला। बबीता से पूछताछ के बाद मामला खुल गया। पुलिस ने बबीता के साथ उसके प्रेमी हेमंत एवं अनिल खटिक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें