पीड़िता का आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। विरोध करने पर पति मारपीट और गाली-गलौज करता है। 12 अप्रैल को करीब 12 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ पति ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आधी रात को घर से निकाला बाहर
नैनागढ़ के कसाई बाबा मोहल्ला निवासी नीतू साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2011 को विजय साहू के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती समय में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन पिछले चार-पांच साल से पति का व्यवहार बदल गया। आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। विरोध करने पर पति मारपीट और गाली-गलौज करता है। 12 अप्रैल को करीब 12 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद रात में पैदल ही मायके पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता का कहना है कि वह अपने साथ ससुराल से कोई भी सामान या जेवर नहीं ला सकी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।