फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के दूसरे दिन ही ठप हुआ वाईफाई

Thu, 11 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wifi - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर फ्री इंटरनेट चलाना संभव नहीं हो पा रहा है। वाईफाई सुविधा उद्घाटन के दूसरे दिन से ही ठप पड़ी है। तकनीकी खराबी के कारण यह व्यवधान अभी कुछ दिन और बना रहेगा। रेलटेल कंपनी के कर्मचारी तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने झांसी स्टेशन को आदर्श स्टेशन की श्रेणी में रखा है। इस कारण इस स्टेशन पर आदर्श व्यवस्थाओं को मुहैया कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के ‘डिजीटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत देश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए फ्री इंटरनेट की व्यवस्था उपलब्ध है।

यहां यात्रियों को वाईफाई के जरिये इंटरनेट की सेवा प्रदान की जा रही है। इसी के तहत रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने छह अगस्त को झांसी रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सेवा का शुभारंभ किया था। इसे कार्यान्वित का दायित्व रेलटेल को दिया गया है, जो गूगल के साथ मिलकर इस सुविधा को प्रदान कर रहा है। उद्घाटन के दूसरे दिन से ही वाई-फाई सुविधा काम नहीं कर रही है। डीआरएम एसके अग्रवाल ने बताया कि नेटवर्क अभी कुछ स्लो काम कर रहा है। रेलटेल के कर्मचारी उसमें सुधार के लिए लगे हुए है। जल्द ही व्यवस्था सुचारु रूप से काम करने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें