फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां भी रहो खुश रहो ‘अपूर्वी’, हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगी झांसी वालों की दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो साल पहले लावारिस अवस्था में मिली नन्हीं बिटिया ‘अपूर्वी’ के अमेरिका जाने से झांसी में सभी गदगद हैं। लोगों का कहना है कि झांसी की बेटी जहां भी रहे हमेशा खुश रहे, झांसी वालों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सामने एक गली में 16 दिसंबर 2019 की सर्द रात में कोई व्यक्ति एक नवजात बेटी को खुले आकाश के नीचे छोड़ गया था। कुत्तों ने उसका एक हाथ खा लिया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अमर उजाला की टीम उसे मेडिकल में भर्ती कराया। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए ‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजिता के तहत बड़ी मुहिम चलाई गई थी, जिसमें झांसी के सभी वर्गों की सहभागिता रही थी। झांसी आई बाल संरक्षण आयोग की टीम ने बेटी का नाम अपूर्वी रखा था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद आशीषोत्सव का आयोजन किया गया था। जबकि, एक वर्ष की होने पर बाल आश्रय स्थल में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। हाल ही में अमेरिका के उद्यमी दंपती ने अपूर्वी को गोद लिया है और वे उसे अपने साथ अमेरिका ले गए हैं। इससे झांसी के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। सभी उसकी बेहतर परवरिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।
बाल आश्रय स्थल का हाल ही में निरीक्षण किया था। अमेरिकन परिवार के कागजात जांचे थे। अपूर्वी को अच्छे परिवार ने गोद लिया है। वहां उसकी अच्छी परवरिश होगी।
विज्ञापन

- डा. कंचन जायसवाल, सदस्य - महिला आयोग
किसी भी बच्चे को गोद देने से पहले संबंधित परिवार का पूरा रिकॉर्ड देखा जाता है। सब सही मिलने पर ही बच्चे को गोद दिया जाता है। गोद देने के बाद लगातार फॉलोअप भी किया जाता है।
- राजीव शर्मा, अध्यक्ष - बाल कल्याण समिति
बेहद विपरीत परिस्थितियों के बाद भी बेटी का जीवन बच गया। ये झांसी वालों की दुआओं का ही असर है। अपूर्वी जहां भी रहे खुश रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है।
विज्ञापन

- कंचन आहूजा, अध्यक्ष - महिला उद्योग व्यापार मंडल
अपूर्वी वीरांगना की धरती की बेटी है। झांसी वालों का उससे विशेष जुड़ाव है। झांसी के सभी लोगों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहेगा।
- मनीष तिवारी, समाजसेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें