फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग, धुआं और धमाका: झांसी में मां ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो युवक ने अपना घर फूंका, सिलेंडर फटने से दहशत

Sun, 11 May 2025 08:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी की मोठ कोतवाली क्षेत्र के मदारगंज मोहल्ले में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। घटना का कारण बेहद चौंकाने वाला था। शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी, कोई कुछ समझ पाता तब तक आग भड़क उठी।

विज्ञापन

मां ने नहीं दिए शराब को पैसे तो घर जलाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जब मां ने उसकी इस मांग को ठुकरा दिया, तो युवक ने आपा खो दिया। गुस्से में उसने घर के अंदर रखा सिलेंडर लीक कर उसमें आग लगा दी। आग ने तेजी से पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में घर से आग की लपटें और काले धुएं के गुबार उठने लगा। स्थिति और भी भयावह तब हो गई जब सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

घनी आबादी में भड़की आग से दहशत
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। चूंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है, इसलिए आग के फैलने का खतरा भी अधिक था। मौके पर तुरंत दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

घर में आग लगाकर मौके से भागा युवक
घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की शुरू
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। मामला अब मोठ पुलिस के संज्ञान में है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें