फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनुमा हुई शाम, मिला आराम

Wed, 04 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wheather, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। तेज तपिश के बीच शाम को बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।  
विज्ञापन


सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान छह डिग्री कम यानी 38 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े चार बजे के बाद से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। हवाओं की रफ्तार तीस किलोमीटर प्रतिघंटा रही। अचानक बदले इस मौसम से राहगीरों को परेशानी हुई, क्योंकि सड़कों पर धूल का गुबार सा छा गया। कुछ देर बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों के दिलों को ठंडक दी। करीब आधा घंटे तक हुई बारिश ने मौसम में 16 डिग्री तक तापमान में गिरावट ला दी और मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि जिले में 20 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ से आया बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम में यह बदलाव आया है। अब चार से सात मई तक बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को भी हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। चार मई को छह किमी, पांच को 19 किमी, छह में 13 किमी, सात को 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी, जो कि सामान्य से तेज हैं। हवा कि दिशा अगले दो दिन तक दक्षिण-पश्चिमी, छह मई को पश्चिमी, सात को उत्तर-पश्चिमी रहेगी। वहीं, चार, पांच, छह और सात मई को तापमान भी क्रमश: 44, 44, 45, 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा।    
विज्ञापन


किसानों के लिए वरदान, पशु-पक्षियों को जीवनदान
किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने सलाह दी है कि अब किसान आग लगाने के बजाए अपने खेतों की गहरी जुताई करें। इससे जीवांश कार्बन खाद्य बन जाएगी। बारिश के कारण आगामी दो-तीन दिनों के लिए सब्जी, फलों की फसलों को पानी मिल गया है। इससे बहुत फायदा मिलेगा। वहीं, भीषण गर्मी के बीच यह बारिश पशु-पक्षियों और पेड़ पौधों के लिए भी जीवनदान जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें