झांसी। रविवार की सुहावनी शाम में लोगों ने ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ का भरपूर लुत्फ उठाया। परिवार सहित लोगों ने गीत संगीत और आसमानी लालटेन झूला व ड्रेगन झूला का आनंद लिया। साथ ही घर की उपयोगी वस्तुओं की भी खरीददारी की।
साप्ताहिक अवकाश होने और ठंडी-ठंडी हवा चलने से रविवार की शाम बेहद सुहावनी रही। बिजली की रंग-बिरंगी सजावट के चलते मेला दूर से ही आकर्षक नजर आ रहा था। वर्ल्ड कप इंग्लैंड में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच की रोमांचक कमेंट्री और गीत-संगीत की मधुर स्वर लहरियां सुनते हुए लोगों ने खूब खरीददारी की। कई लोगों ने अपनी बेटियों के लिए फ्रॉक और टॉप खरीदी, तो कई महिलाओं ने घर में किचन के लिए राजस्थान के आचार और क्रॉकरी सेट खरीदे। इसके अलावा मेला परिसर में बने रेस्टोरेंट में पिज्जा, बर्गर, कॉफी, सॉफ्टी और चाकलेट, बनाना सहित कई फ्लेवर में आइसक्रीम का स्वाद भी लिया। मेला परिसर देर रात तक गुलजार रहा। लोग भारी संख्या में उमड़ते रहे और झूलों का मजा लिया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।