झांसी। रविवार को विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने फादर्स डे पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिता घर का चिराग होता है। भारतीय संस्कृति में पिता को साक्षात ईश्वर का सम्मान प्राप्त है। पिता ही हमारे मोक्ष का मार्ग है।
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) झांसी के तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। इसमें बुंदेलखंड प्रभारी डा. मधुपाल सिंह ने कहा कि पिता सूर्य की तरह है। पिता के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह ईश्वर के बताए सत्य मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। इस अवसर पर प्रदीप रायकवार, सुनील श्रीवास, केहर यादव, साकेंद्र सिंह, राहुल परमार आदि मौजूद रहे। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हजरयाना में फादर डे मनाया गया। अध्यक्ष अजीत राय ने कहा कि जो माता-पिता का सम्मान करते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं, वह व्यक्ति हर जगह सम्मान व सुख प्राप्त करता है। इस अवसर पर राम स्वरूप राय, जगदीश पुरी, अंकित राय, रामेश्वर राय, सत्य प्रकाश शिवहरे आदि मौजूद रहे। गोपीनाथ जी के मंदिर में फादर डे पर अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, महंत विष्णु दत्त स्वामी ने श्याम नारायण शर्मा, गौरी शंकर उपाध्याय, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, राज कुमार अमरया, महेश पांडे, कैलाश सोनी, कुंजीलाल पाठक आदि को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि पिता ही हमारे मोक्ष का मार्ग है। बिना पिता की सेवा किए हमें मुक्ति नहीं मिलती है। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, मार्तंड स्वामी, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।