फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तैयारियां छोड़ लगा रहे बैंकों के चक्कर

Wed, 30 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
note change news - फोटो : demo
विज्ञापन
नोटबंदी ने राजगढ़ निवासी मालती दुबे को शादी की तैयारियां छोड़कर बैंकों के चक्कर लगाने पर मजबूर कर दिया है। नौ दिसंबर को उनकी बेटी ज्योति की शादी है। लेकिन, बैंक में जमा रुपये न निकल पाने के कारण वह अब तक शादी की खरीदारी भी शुरू नहीं कर पाई हैं। 
विज्ञापन

मालती दुबे की बेटी ज्योति का खाता पंजाब नेशनल बैंक की बिजौली शाखा में है। खाते में एक लाख बीस हजार रुपये जमा हैं। बेटी की शादी के लिए उन्होंने बीमा करवाया था। एक साल पहले यह बीमा मैच्योर हो गया और रुपये उनके खाते में जमा हो गए। ज्योति के भाई योगेश दुबे ने बताया कि कई बार रुपये निकालने के लिए बैंक के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक दो हजार रुपये से अधिक नहीं दे रहे हैं। महीने में दस से बारह हजार रुपये देकर कह दे रहे हैं कि अब अगले महीने मिलेंगे। जबकि सरकार ने हफ्ते में चौबीस हजार रुपये तक निकालने की सीमा रखी है। नोडल आफिस जाने पर भी समाधान नहीं हुआ। 
ज्योति के भाई ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर बड़े लोगों को पर्याप्त रुपये दे रहे हैं, परंतु गरीबों की नहीं सुन रहे हैं। 

ज्योति का खाता छात्रवृत्ति का था। इस कारण उससे निश्चित सीमा तक ही रुपये निकाले जा सकते हैं। सोमवार को बचत खाते में कनवर्ट कर दिया है। मंगलवार को ज्योति को रुपये निकालने के लिए बुलाया था, लेकिन वो आई नहीं। बुधवार को वह आएंगी तो उन्हें नियमानुसार रुपये दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएस राय, प्रबंधक बिजौली शाखा, पीएनबी

शादी के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। रिजर्व बैंक के नियमानुसार शर्तें पूरी करके जो भी आएगा उसको रुपये दिए जाएंगे। अनुमति के अगले दिन शादी के लिए शाखाओं को चेस्ट से अतिरिक्त रुपये भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

बी बी थरेजा, उप मंडल प्रमुख, पीएनबी


ये हैं रिजर्व बैंक की शर्तें
- खाते में आठ नवंबर से पहले के रुपये जमा हों।
- 30 दिसंबर से पहले की शादी होनी चाहिए और अधिकतम ढाई लाख ही निकाल सकेंगे।
- खाते में केवायसी की सभी शर्तें पूरी हों।
- शादी करने वाले पुरुष या महिला के अलावा माता और पिता ही रुपये निकाल सकेंगे।
- साक्ष्य के रूप में शादी का कार्ड, एडवांस पेमेंट की रसीदें ले जाएं। 
- यदि किसी को दस हजार से अधिक का भुगतान करना है तो लेनदार का शपथ पत्र देना होगा, जिसमें उसे बताना होगा कि उसका बैंक में खाता नहीं है। 
- दस हजार से कम का भुगतान यदि आपको करना है तो उनकी लिस्ट आपको देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें