फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटोमेटिक सिग्नल से नहीं जुड़ सका झांसी-बीना रेल खंड

Wed, 30 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
दो साल बाद भी मंडल के दो स्टेशनों के बीच चार से पांच गाड़ियां एक साथ दौड़ाने के लिए स्वचालित प्रणाली (ऑटोमेटिक सिगनल सिस्टम) लगाने की योजना पर काम शुरू नहीं हो सका है। इस सिस्टम में एक से डेढ़ किलोमीटर के मध्य आटोमेटिक सिगनल लगाए जाने थे। सर्वे पूरा होने के बावजूद मामला ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

आगरा-भोपाल मेन रेल लाइन पर अभी दो स्टेशनों के बीच दो गाड़ियां दौड़ाने की व्यवस्था है। इसका कारण दो स्टेशनों के बीच सिर्फ एक आईबीएच सिगनल का होना है। जैसे कि झांसी व करारी स्टेशन के मध्य एक आईबीएच सिगनल लगा है। इस कारण अभी एक गाड़ी झांसी व दूसरी आईबीएच व करारी स्टेशन के मध्य दौड़ती है। इस कारण रेल प्रशासन ने झांसी-बीना रेल खंड को स्वचालित प्रणाली से जोड़ने की योजना तैयार की थी। इस सिस्टम में प्रत्येक दो स्टेशनों के मध्य डेढ़ से दो किलोमीटर के अंतर पर आटोमेटिक सिगनल लगाए जाने हैं। इन सिगनलों के बीच गाड़ियों को दौड़ाया जाएगा। अगर दो स्टेशनों (सेक्शन) के बीच तीन आटोमेटिक सिगनल लगाए गए तो चार गाड़ियों को उनके बीच दौड़ाया जा सकेगा। अगर सेक्शन बड़ा है तो पांच गाड़ियों को भी दौड़ाया जा सकता है। 
शुरूआत में यह सिस्टम झांसी, बिजौली, खजराहा व बबीना स्टेशनों के मध्य लगाया जाना था। मगर, सर्वे पूरा होने के दो साल बाद भी यह सिस्टम नहीं लग सका है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटोमेटिक सिगनल सिस्टम को लगना है। इस पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें