फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से बदल सकता मौसम, दो दिन हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पुरवा हवा चलने की वजह से सोमवार से झांसी का मौसम फिर बदल सकता है। दो दिन तेज हवा के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन




बादलों की आवाजाही के बीच रविवार को दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। अधिकतम पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। बांदा (46.4 डिग्री) के बाद झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। शाम से बादल छाने लगे। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पुरवा हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें