फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, हुई बारिश

Mon, 20 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अचानक फिर मौसम बदल गया। रविवार को तड़के बारिश हुई। पूरे दिन बादल घिरे रहे। इस कारण तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने आगे भी उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से अचानक गर्मी में इजाफा हुआ था। बीते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज तल्ख हो गया तो मौसम विभाग ने संभावना जताई  कि गर्मी में दिनों दिन इजाफा होता जाएगा। मार्च के अंत तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई।

शनिवार रात से मौसम में अचानक परिवर्तन आया और आसमान में बादल घिरने लगे।  रविवार को तड़के बारिश हुई। दिन में आसमान में बादल छाए रहे। रविवार का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कभी तेज गर्मी, तो कभी नर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें