फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई परियोजनाओं के लिए नहीं खजाना: वीके सिंह

Tue, 01 Oct 2019 07:30 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के अंदर वर्तमान में 15 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। पहले इन योजनाओं को पूरा करना है। नई योजनाओं के लिए अभी खजाना नहीं है। रेलवे स्टेशन पर अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान यह बात कही। मंगलवार को वह एक निजी कार्यक्रम में झांसी आए थे।

विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर बढ़ाए गए जुर्माने पर उनका कहना था कि वाहन चालकों को नियमों की कद्र नहीं है। नियम सभी को आदत में लाने होंगे, जुर्माना कम नहीं होगा। वाहन चालक हेलमेट लगाकर और पूरे दस्तावेज लेकर चलेंगे को कोई दिक्कत नहीं होगी। फोरलेन पर बैठे रहने वाले अन्ना जानवरों के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं पर उन्होंने कहा कि जहां नई सड़कें बनाई जा रही हैं, वहां पर सभी जगह गांव वाले स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है। पुरानी फोरलेन सड़कों पर अन्ना पशु न आएं, इसके लिए ग्राम पंचायतों को जागरूक होना पड़ेगा। वह चाहें तो यह समस्या नहीं रहेगी।   
 उन्होंने कहा कि झांसी के ग्वालियर व हंसारी मार्ग क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास है, जिनके निर्माण के लिए यहां के प्रतिनिधि लगातार पैरवी कर रहे हैं। दतिया से डबरा के बीच फोर लेन का काम बकाया काम भी जल्द पूरा होगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति सामान्य है। चूंकि, पाकिस्तान यहां शांति नहीं चाहता है, इसलिए अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की नाकाम कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें