फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल से बिना बताए जा रहे छात्र स्टेशन पर पकड़े

विज्ञापन
caught student in station go without permission
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के हॉस्टल से बिना बताए घर जा रहे तीन छात्रों को आरपीएफ ने स्टेशन पर पकड़ लिया। तीनों छात्र ललितपुर के रहने वाले हैं। आरपीएफ ने तीनों को चाइल्ड लाइन की मदद से परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


ललितपुर के गांव पचेरा निवासी वीर सिंह का पुत्र सचिन (13), गांव कराई बुंदेल सिंह के पुत्र रविंद्र यादव (14) व बानौली गांव निवासी पृथ्वीराज सिंह का पुत्र संजय (15) ग्वालियर मार्ग स्थित जीआईसी के हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं। सोमवार की सुबह तीनों ने अपने बैग में कपड़े रखे और वार्डन को बिना बताए ही हॉस्टल से निकल गए। यहां से तीनों रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर वह ललितपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमारी गुर्जर ने उनको पकड़ लिया। बाद में तीनों को चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता स्वेता वर्मा, रेखा आर्या, राखी यादव को सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन की सूचना पर परिजन व वार्डन स्टेशन पहुंच गए। छात्रों को अपनी गलती का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें