संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम अक्सेव स्थित कुशवाहा मोहल्ले में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जल भराव हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है। सड़क गंदे तालाब जैसी नजर आ रही है। गंदे पानी व कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर लोग व छात्र-छात्राएं आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जलभराव से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने जल्द नाली निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
फोटो- 05JD1_M_9_05082026_4 दीपू कुशवाहा
गांव में पानी की निकासी का कोई जरिया नहीं है। आए दिन छोटे-छोटे बच्चों को इसी गंदे पानी और कीचड़ में से होकर स्कूल जाना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि अब बच्चे स्कूल जाने से भी मना करने लगे हैं। - दीपू कुशवाहा, अक्सेव
:05JD1_M_10_05082026_ फोटो- बिहारीलाल
सड़क पर हर समय लबालब पानी भरा रहने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन व संबंधित जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। - बिहारीलाल, अक्सेव
-वर्जन -
मामला संज्ञान में आया है टीम भेज कर पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई है। - कुलश्रेष्ठ गौरव, बीडीओ मऊरानीपुर