फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश से लुहारी-थोना मार्ग पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुहारी। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कस्बा लुहारी में झांसी-खजुराहो मार्ग से थोना जाने वाली सड़क पर कई जगह जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लुहारी-थोना मार्ग पर सड़क के दोनों ओर का हिस्सा ऊंचा और बीच का हिस्सा गहरा होने के कारण बारिश का पानी बीच सड़क पर एकत्र हो जाता है। सड़क किनारे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद यहां जलभराव की स्थिति बार-बार बनती है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें