मऊरानीपुर /बंगरा। तहसील क्षेत्र के विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत पलरा स्थित गोशाला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक मृत गोवंश को कुत्ते नोंचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मृत पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
वीडियो में जिस स्थान का दृश्य दिखाई दे रहा है, वहां एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा है। उसके आसपास कुत्ते घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुत्तों द्वारा मृत गोवंश के शव को नोंचने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वहीं, कुछ दूरी पर एक अन्य मृत गोवंश भी पड़ा दिखाई देने की बात सामने आई है। इससे लोगों में नाराजगी है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।