फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आवास विकास, खातीबाबा और ताज कंपाउंड में आज नहीं आएगा नलों में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सीपरी ओवरब्रिज के पास से निकली 450 एमएम पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण मंगलवार को आवास विकास, खातीबाबा और ताज कंपाउंड इलाकों में नल से जलापूर्ति बाधित रहेगी। सोमवार को आवास विकास, खातीबाबा और ताज कंपाउंड की ओर जाने वाली पानी की मुख्य पाइपलाइन में दो जगहों पर लीकेज हो गया। जिससे पानी सड़कों पर बहने लगा।
सूचना मिलते ही जल संस्थान के कर्मचारियों ने पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया। देर रात तक कर्मचारी लीकेज को दुरुस्त करने में जुटे रहे। लेकिन, लीकेज बड़ा होने के कारण पाइपलाइन ठीक नहीं हो सकी। मंगलवार को लीकेज को ठीक किया जाएगा। जिसके चलते नल से जलापूर्ति बाधित रहेगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाएगा। जिसके चलते कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स.....
जल संस्थान ने की टैंकरों की व्यवस्था
जलापूर्ति बाधित रहने के कारण संकट को देखते हुए जल संस्थान के कंट्रोल रूम नंबर 8189074647 के साथ ही अवर अभियंता प्रशांत के मोबाइल नंबर 7991353545 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत मिलते ही जल संस्थान की ओर से पानी का टैंकर भेजकर जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें