फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग की टीमें कहीं ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करेंगी तो कहीं लाइनों का मरम्मत कार्य होगा। इसके चलते, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

33 केवी सब स्टेशन नगरा में आठ एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के लिए 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे नगरा सब स्टेशन से पोषित फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से रात आठ बजे तक बाधित रहेगी। स्मार्ट वेडिंग जोन आल्हाघाट शिवपुरी रोड पर 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। इससे सीपरी पावर हाउस से पोषित एरिया की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि जरूरी होगा तो एक से दो घंटे के लिए 33 केवी नंदनपुरा लाइन से जुड़े इलाकों की भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मुन्नालाल सब स्टेशन से निर्गत 11 केवी टेलीफोन एक्सचेंज पर पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य सुबह नौ से 11 बजे तक होगा। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन पर बीसीबी पैनल की टेस्टिंग होगी। इसकी वजह से 11 केवी सर्किट हाउस से जुड़े इलाके में सुबह नौ से 10 बजे तक बिजली नहीं आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें