फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पानी की टंकी में पड़ी मिली छिपकली

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पानी की टंकी में छिपकली मिलने के मामले में सीएमएस से बात करते कांग्रेस महानगर अध् - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल की पानी की टंकी में छिपकली पड़ी मिली। यह जानकारी होने पर कांग्रेसियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का घेराव कर लिया। सीएमएस ने कहा कि किसी शरारती तत्व ने टंकी में पानी की छिपकली डाल दी है। इस पर कांग्रेसियों ने शरारती तत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों को पीने के पानी के लिए टंकियां रखवाई गई हैं। इन्हीं टंकियों से पानी सप्लाई होता है। अब एक पानी की टंकी में छिपकली पड़ी होने का मामला प्रकाश में आया है। इससे हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके गुप्ता से मुलाकात की।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिला अस्पताल की पानी की टंकी में छिपकली पड़ी मिली है। ये अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है। गंदे पानी के संक्रमण से कई बीमारियां फैल सकती हैं। लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सीएमएस ने उन्हें बताया कि किसी ने शरारत के तहत पानी में छिपकली डाली है। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने शरारती तत्व के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र रेजा, अरविंद बब्लू, अनवर अली, बृजेश नामदेव, सचिव श्रीवास मौजूद रहे।
विज्ञापन

...फिर तो कोई कुछ भी डाल सकता?
अस्पताल की टंकी पर छिपकली पड़ी होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि किसी शरारती तत्व ने टंकी में छिपकली डाल दी है, तो यह भी व्यवस्था की बड़ी चूक है। ऐसे में तो कोई कुछ भी डाल सकता है। ऐसे में अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की जरूरत है। वरना कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें