फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से पानी के लिए परेशान महिलाओं ने किया रास्ता जाम

विज्ञापन
बड़ागांव गेट बाहर पानी की समस्या को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन करतीं अन्नपूर्णा कॉलोनी की महिलाएं।
विज्ञापन
झांसी। महानगर के बड़ागांव गेट स्थित अन्नपूर्णां कॉलोनी में लगभग एक माह से घरों में पानी नहीं आने के कारण महिलाओं ने सड़क पर बर्तन रखकर जाम लगा दिया। स्थानीय पार्षद किशोरी प्रसाद के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मियों में समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ता है। गर्मी शुरू होने से पहले ही अन्नपूर्णां कॉलोनी में लगभग एक माह से पानी की समस्या हो गई है। इसके चलते इलाके के कई घरों में कम मात्रा में पानी आ रहा है तो कई घरों में एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार जल संस्थान के लोगों से शिकायतें दर्ज कराई गईं लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई। इस पर स्थानीय निवासी महिलाओं ने सड़क को जाम कर दिया। जाम लगते ही जल संस्थान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इलाके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें