फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन दिन से नहीं आ रहा पानी, टैंकर भी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से करारी समेत आसपास के कई मोहल्ले में पिछले तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। पानी न मिलने से परेशान लोगों ने जल संस्थान के अफसरों से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि मोहल्ले में पानी के टैंकर भी नहीं आ रहे हैं। इस वजह से पीने का पानी भी उनको खरीदना पड़ रहा है।

ग्वालियर रोड पर एनएचएआई की ओर से ओवरब्रिज एवं टनल बनाया जा रहा है। इस वजह से पहूज बांध से रॉ-वाटर लाने वाली पाइप लाइन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। कुछ दिनों पहले भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से करारी, कांशीराम कॉलोनी, इंदिरा आवास, पीली कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति व्यवस्था ठप है। स्थानीय निवासी रोहित, चंद्रभान राजपूत, अभिषेक, शिवम, सुरेश शिवहरे, सुषमा रायकवार समेत अन्य कई लोगों का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी के आसपास तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। ऊपरी मंजिल के लोगों को पानी के लिए सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, लाइट न होने से एवट रोड, तालपुरा, गल्ला मंडी समेत अन्य कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। एक्सईएन प्रदीप जादौन का कहना है कि पाइप लाइन दुरुस्त कराने के लिए अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया। जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








लाइट न होने से छह घंटे ठप रहा टैंकर संचालन





बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से फिल्टर रोड पर करीब छह घंटे टैंकर संचालन ठप रहा। डीजल न होने से जनरेटर भी नहीं चल सका। इस वजह से फिल्टर रोड पर टैंकरों की लाइन लग गई। दोपहर को पंचवटी, दतिया गेट बाहर, दतिया गेट अंदर, उनाव गेट बाहर एवं उनाव गेट अंदर समेत अन्य कई इलाकों में टैंकर नहीं भेजे जा सके। पानी न मिलने से परेशान लोग बड़ी संख्या में जल संस्थान कार्यालय जा पहुंचे। बिजली न होने की बात सुनकर उनको मायूस होकर लौटना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन के मुताबिक लाइट न होने से संचालन प्रभावित हुआ। लाइट आने पर संचालन आरंभ करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें